फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cheated of Rs 1.25 lakh on the pretext of selling clothes

Bulandshahar News: कपड़े बेचने का झांसा देकर 1.25 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 1.25 lakh on the pretext of selling clothes
बुलंदशहर। कपड़े बेचने का झांसा देकर दिल्ली के दंपती ने एक महिला व्यापारी से 1.25 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला साठा निवासी राजकुमारी ने एसएसपी को बताया कि एक व्यक्ति ने उसे अपने व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल किया। इसके बाद एक मैसेज आया और मैसेज करने वाले व्यक्ति ने अपना कपड़े के थोक सप्लाई का काम बताया। इसके बाद उस नंबर पर संपर्क किया तो आरोपी ने कुछ सैंपल भी भेजे। कुछ सैंपल पसंद आने के बाद उसने कपड़ों का ऑर्डर दे दिया। इस पर संबंधित ने बिना रुपये लिए करीब 20 हजार रुपये का माल भेज दिया। इसके चलते उसे आरोपी पर विश्वास हो गया। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने 1.58 लाख रुपये का ऑर्डर और दे दिया, इस पर आरोपी ने भुगतान एडवांस में करने की मांग की। आरोपी पर विश्वास करते हुए उनकी ओर से 1.25 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद से आरोपी न तो फोन रिसीव कर रहा है और न ही दिए गए पते पर कोई दुकान मिली है। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता ने मामले में एसएसपी को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने मामले में सीओ सिटी को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed