फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cheated of four lakh rupees on the pretext of getting a cheap plot

Bulandshahar News: सस्ता प्लॉट दिलाने का झांसा देकर ठगे चार लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को खुर्जा में सस्ता प्लाट दिलाने का झांसा देकर आरोपी प्रॉपर्टी डीलर ने चार लाख रुपये ठग लिए। अब पीड़ित के रुपये वापस मांगने पर आरोपी उसे धमका रहा है। पीड़ित ने एसएसपी से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मोहल्ला साठा क्षेत्र निवासी राशिद ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी खुर्जा में एक प्रापर्टी डीलर से जान-पहचान है। प्रापर्टी डीलर ने दिसंबर 2023 में उन्हें खुर्जा-शिकारपुर रोड पर सस्ता प्लॉट दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने वहां उन्हें एक प्लॉट दिखाते हुए 12 लाख रुपये में सौदा तय कर किया था। आरोपी को पीड़ित ने तीन लाख रुपये नगद और एक लाख रुपये चेक के माध्यम से बतौर पेशगी दिए।
विज्ञापन

उस वक्त आरोपी प्रापर्टी डीलर ने प्लॉट को अपना बताया था और कुछ ही दिन में बैनामा करने का झांसा दिया था। कई माह बीतने के बाद भी आरोपी द्वारा प्लॉट का बैनामा नहीं किया गया। इसी दौरान उन्हें पता चला कि प्लॉट किसी अन्य व्यक्ति का है। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed