फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Charges framed against five including former MLA Yogesh Verma and former Sadar Block chief

Bulandshahar News: पूर्व विधायक योगेश वर्मा और पूर्व सदर ब्लाक प्रमुख समेत पांच पर आरोप तय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Charges framed against five including former MLA Yogesh Verma and former Sadar Block chief
अनूपशहर। अनूपशहर की एमपी/एमएलए विशेष कोर्ट के न्यायाधीश विनय कुमार सिंह चतुर्थ ने पूर्व विधायक योगेश वर्मा व पूर्व ब्लाक प्रमुख सदर हाजी यूनुस व अन्य के खिलाफ चार्ज फ्रेम किए हैं। इससे पूर्व सभी आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व विधायक योगेश वर्मा, हाजी यूनूस, सौरभ शर्मा, राजीव भाटी पर देर रात में बिना परमिशन के अपने साथियों के साथ चुनाव प्रचार करने का आरोप है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक हितेंद्र वर्मा ने बताया कि 2019 में वादी उपनिरीक्षक नकुल सिंह ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर बताया कि वह और दो अन्य उपनिरीक्षक वारंटी चुनाव देखरेख व वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान बिना अनुमति देर रात योगेश वर्मा चुनाव सामग्री बांट रहे थे। तत्कालीन लोकसभा प्रत्याशी योगेश वर्मा को चुनाव सामग्री बांटने से मना करने पर वह नहीं माने। जिसके बाद उनके द्वारा उच्च अधिकारियों को इस संबंध में सूचना दी गई। जिसके बाद अन्य फोर्स भी मौके पर आ गई। तब तक योगेश वर्मा आदि लोग 8 से 10 गाड़ियां लेकर भाग गए थे। वादी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, कोर्ट ने अब सभी आरोपियों को बलवा करने एवं पुलिस के काम में बाधा डालने का आरोपी मानते हुए चार्ज फ्रेम किया है। जिस पर अब न्यायालय में सुनवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed