{"_id":"689a17e0dbe3f9bbad0cf3f2","slug":"chaos-created-after-stopping-two-trucks-carrying-cattle-four-bajrang-dal-workers-arrested-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-138728-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गोवंश से भरे दो ट्रक रोककर बवाल, बजरंग दल के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गोवंश से भरे दो ट्रक रोककर बवाल, बजरंग दल के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के अंधियार–बझेड़ा रोड पर रविवार रात गोवंश से भरे दो ट्रकों को रोककर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को खदेड़ते हुए पदाधिकारी यतेंद्र उर्फ छोटे गहना, सौरभ शर्मा, दीपक चौधरी और रवि को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी का चालान कर अनूपशहर भेज दिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि डिबाई विधायक सीपी सिंह के अनुमतिपत्र पर ये गोवंश सुरक्षित डिबाई के कसेर कला गांव से औरंगाबाद स्थित एक गौशाला में भेजे जा रहे थे। रास्ते में अंधियार गांव के पास कुछ लोगों को संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने ट्रकों को रोककर विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि पुलिस के समझने के बाद भी वह नहीं माने। काफी देर तक कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। स्थानीय पुलिस ने पूरे घटनाक्रम से आला अधिकारियों को अवगत कराया। आला अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय पुलिस के साथ खानपुर, अनूपशहर, आहार थानों की फोर्स, एसपी देहात और सीओ अनूपशहर मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी बनवाई। सीओ अनूपशहर रामकरण सिंह ने बताया कि दो ट्रकों में गौवंश डिबाई क्षेत्र से औरंगाबाद गौशाला जा रहे थे। कुछ लोगों ने इन्हें बीच रास्ते में रोक लिया। समझाने के प्रयासों के बावजूद लोग नहीं माने, जिसके चलते कार्रवाई करनी पड़ी। उपनिरीक्षक सुरेश बाबू की तहरीर पर यतींद्र उर्फ छोटे गहना, सौरभ शर्मा, दीपक चौधरी और रवि को नामजद करते हुए 30 अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं, विधायक सीपी सिंह ने कहा कि एक प्रधान के अनुरोध पर उन्होंने गोवंश को गौशाला भेजने के लिए पत्र दिया था। सरकार की प्राथमिकता के तहत यह व्यवस्था की गई थी, बीच रास्ते में हुआ विरोध गलत है। वहीं हिरासत में लिए गए यतेंद्र छोटे गहना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा—गौमाता के लिए आज मैंने भी थाना देख लिया, कोई बात नहीं, जय गौमाता। इस कार्रवाई के बाद गिरफ्तार लोगों के समर्थकों में रोष व्याप्त है।