{"_id":"676c69e5c1134b99f200f38d","slug":"chances-of-rain-on-27th-and-28th-december-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-127082-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आज से फिर बदलेगा मौसम, 27 व 28 दिसंबर को बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आज से फिर बदलेगा मौसम, 27 व 28 दिसंबर को बारिश के आसार
विज्ञापन
बुलंदशहर। मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। पिछले दो दिन हल्के कोहरे के बीच बादल छाए और बूंदाबांदी होने से ठंड का अहसास बढ़ गया। बुधवार को धूप निकली तो कुछ राहत महसूस हुई लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर बृहस्पतिवार से फिर मौसम बदलने वाला है। 27 व 28 दिसंबर को बारिश के आसार बन रहे हैं। बारिश के बाद ठंड व कोहरा बढ़ने का अनुमान है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 49 और हवा आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज के अनुसार मौसम एक बार फिर से बदलने जा रहा है। बृहस्पतिवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसी के साथ 27 व 28 दिसंबर को तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना बन रही है। यदि बारिश होती है तो आने वाले दिनों में ठंड के साथ कोहरे का भी असर बढ़ेगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
गेहूं की फसल को होगा फायदा
जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि ऐसे मौसम में गेहूं की फसल को फायदा होगा। गेहूं की फसल के लिए यह मौसम बहुत अच्छा है। इससे फसल भी अच्छी रहेगी और उत्पादन भी बढ़ने की संभावना है। दूसरी ओर आम, आलू व सब्जी की फसलों को ऐसे मौसम से बचाने की जरूरत है। इस तरह के मौसम में इन फसलों में कई तरह के रोग लगने की आशंका बढ़ जाती है।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला
विज्ञापन