फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   'Champion' will now give you freedom from the open

अब खुले में शौच से मुक्ति दिलाएंगे ‘चैंपियन’

Sat, 06 May 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Sat, 06 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
'Champion' will now give you freedom from the open
खुले में शौच को जातीं महिलाएं - फोटो : Desk

विज्ञापन

नमामि गंगे मिशन के तहत अब खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए गांव गांव ‘चैंपियन’ तैयार किए जाएंगे। चैंपियन की मुख्य जिम्मेदारी गांव में लोगों को खुले में शौच से रोकना होगी। ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए तीन तीन गांवोें पर एक स्वच्छता प्रहरी भी रखा जाएगा।

जिले में 951 ग्राम पंचायत हैं। 125 गांवों को अब तक खुले में शौच से मुक्त किया गया है। शेष गांवों को कवर करने के लिए गांव गांव चैंपियन चिंहित होंगे। गांव का पढ़ा लिखा और सक्रिय युवक चैंपियन चुना जाएगा।
विज्ञापन


चैंपियन की मुख्य जिम्मेदारी लोगों को खुले में शौच से रोकने की होगी। गांवों में ग्रामीण खुले में शौच के लिए क्यों निकल रहे हैं, चैंपियन सरकारी तंत्र को इसकी जानकारी भी देगा। चैंपियन ऐसे ग्रामीणों को भी चिंहित करेगा, जिनके घर पर शौचालय की व्यवस्था तो है लेकिन उन परिवारों के सदस्य खुले में शौच को जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों को जागरूक करने के मकसद से प्रत्येक तीन ग्राम पंचायतों पर स्वच्छता प्रहरी चिंहित होंगे। स्वच्छता प्रहरी का काम ग्रामीणों को खुले में शौच के नुकसान बताते के साथ साथ लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करना होगा।



 जनपद में शौचालय से वंचित परिवारों की संख्या 2.35 लाख से अधिक है। घरों में शौचालय नहीं होने से ग्रामीण खुले में शौच के  लिए मजबूर हैं। इन वंचित                   परिवारों को वर्ष-2019 तक कवर किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed