{"_id":"678fd17a33b1cf712f0279af","slug":"champa-devi-operator-nidhi-sharma-and-three-others-sent-to-jail-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-128437-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चंपा देवी की संचालिका निधि शर्मा समेत तीन को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चंपा देवी की संचालिका निधि शर्मा समेत तीन को भेजा जेल
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के डीएम रोड स्थित आवास विकास प्रथम में हरियाणा राज्य की टीम ने सोमवार को भ्रूण लिंग जांच मामले का खुलासा किया। इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने चंपा देवी मैटरनिटी सेंटर की संचालिका डॉ. निधि शर्मा और दोनों दलाल कपिल और राजवीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। डाॅ. निधि शर्मा पर चिकित्सक को एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के नाम पर ठगी का मामला भी दर्ज है।
नगर क्षेत्र के डीएम रोड स्थित आवास विकास प्रथम में काफी समय से अल्ट्रासाउंड मशीन द्वारा भ्रूण लिंग की जांच की जा रही थी। यहां पर दूर-दराज की गर्भवती महिलाओं को दलाल लेकर पहुंचते और भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए संबंधित से मोटी रकम ऐंठते। कार्यवाहक पीसीपीएनडीटी अधिकारी डॉ. गौरव सक्सेना की तहरीर पर पुलिस ने चंपा देवी मैटरनिटी सेंटर की संचालिका डॉ. निधि शर्मा और दोनों दलाल कपिल और राजवीर सिंह के खिलाफ पुलिस ने पीसीपीएनडीटी धारा 3ए, 4, 5 (1,ए), 6(ए), 29 व 23, गर्भपात अधिनियम की धारा 3, 4 व 5, भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), धारा 61(2) समझौता कर अपराध की कोशिश करना, 91 भ्रूण हत्या करना या प्रयास करना, धारा 318(4) धोखाधड़ी और बेईमानी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। नोडल अधिकारी डाॅ. प्रवीण कुमार ने बताया कि डाॅ. निधि शर्मा के सेंटर के नवीनीकरण के लिए दस्तावेज विभाग को प्राप्त हुए। जो संदिग्ध प्रतीत हुए। सोनोग्राफ का प्रमाणपत्र जांच के लिए नागालैंड, डिप्लोमा गायनेकोलॉजी एंड ऑब्स्टेट्रिक्स का तमिलनाडु भेजकर सत्यापन कराया जा रहा है।
डाॅ. निधि पर 40 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा है पंजीकृत
चंपा देवी सेंटर की संचालिका डाॅ. निधि शर्मा पर अपने साथी आगरा निवासी दानिश सामी फारुखी के साथ मिलकर एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज है। एक मई को राधिका एन्क्लेव निवासी देबांजना ने कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि डाॅ. निधि शर्मा ने अपने साथी के साथ मिलकर जेएन मेडिकल कालेज में मेनेजमेंट कोटे से एमबीबीएस कराने के नाम पर 40 लाख रुपये ले लिए। जब उनसे प्रवेश प्रक्रिया और परीक्षा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार करके उन्हें सौंप दिए। जब उन्होंने मेडिकल कालेज में जाकर जांच कराई तो फर्जीवाड़े का पता चला। यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। जबकि एक आरोपी दानिश सामी फारुखी जमानत पर है।
विज्ञापन
छह साल पूर्व भी पकड़ा गया था लिंग जांच का मामला
चंपा देवी हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर पर भ्रूण लिंग जांच का यह कोई पहला मामला नहीं है। यहां पर 11 मई 2016 को नवादा के एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से सेंटर पर भ्रूण लिंग परीक्षण किए जाने की शिकायत की थी। शिकायत के एक माह बाद 17 जून को सेंटर सील कर दिया गया। सेंटर सील करने के तीन माह बाद सेंटर पर लगी सील को हटा दिया गया। इसके बाद सेंटर पर भ्रूण लिंग जांच जारी रही। जिले में जगह-जगह पोर्टेबल मशीन से भ्रूण लिंग जांच करने वाले आरोपी सुबोध ने भी यहीं से लिंग जांच करना सीखा। सुबोध शर्मा दो बार जेल भेजा जा चुका है। हाल ही में 19 नवंबर को शिकारपुर में पोर्टेबल मशीन से भ्रूण लिंग जांच करने के मामले में हरियाणा की टीम द्वारा पकड़े जाने से बचने के लिए छत से कूद गया, पैर में फैक्चर आने पर टीम ने पकड़ पुलिस को सौंप दिया।
डाॅ. निधि शर्मा और दो दलालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। - श्लोक कुमार, एसएसपी