{"_id":"68938770f42a5634a509c062","slug":"chain-snatched-from-shopkeeper-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-109034-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सिकंदराबाद में दिनदहाड़े दुकानदार से चेन खींची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सिकंदराबाद में दिनदहाड़े दुकानदार से चेन खींची
विज्ञापन
सिकंदराबाद दुकानदार से चेन झपट जाने के बाद मोहल्ले के लोग घटना को लेकर चर्चा करते हुए। संवाद
सिकंदराबाद। बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े दुकानदार के गले से सोने की चेन झपट ली और भाग गए। बदमाश ग्राहक बनकर आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला कायस्थवाड़ा बड़ा दरवाजा के पास निवासी कपिल अग्रवाल ने बताया कि वह अपने घर में ही कन्फेक्शनरी की दुकान चलाते हैं। बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक युवक ग्राहक बनकर उनकी दुकान पर आया और गुटखा मांगा। जैसे ही कपिल अग्रवाल उठकर गुटखा देने लगे, इसी दौरान युवक ने उनके गले से साढ़े तीन तोले की सोने की चेन झपट ली और कुछ दूरी पर ही खड़े बाइक सवार साथी के साथ भाग गया।
कपिल ने बताया कि घटना कुछ ही सेकंड में हुई। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, युवक बाइक से भाग गए। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।