फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ceramic market will be built to promote pottery industry

Bulandshahar News: पॉटरी उद्याेग को बढ़ावा देने के लिए बनेंगे सिरेमिक हाट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Ceramic market will be built to promote pottery industry
खुर्जा विकास प्रा​धिकरण का कार्यालय। संवाद
बुलंदशहर/खुर्जा। खुर्जा विकास प्राधिकरण की महायोजना-2031 को भी शासन ने स्वीकृति दे दी है। इससे क्षेत्र में विकास कार्य होंगे और रोजगार भी बढ़ेगा। महायोजना-2031 पास होने पर क्षेत्र में सिरेमिक उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सिरेमिक हाट बनाए जाएंगे। 2031 की अनुमानित जनसंख्या को देख औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रफल भी बढ़ेगा। महायोजना के लिए 30 करोड़ के तीन नए निवेश को लेकर स्वीकृति भी मिल गई है।
विज्ञापन

मई माह में शासन को खुर्जा विकास प्राधिकरण महायोजना प्रारुप-2031 का प्रस्तुतीकरण सौंपा गया था। इससे पूर्व महायोजना के प्रारुप में खामी होने पर समय-समय पर प्रारुप में बदलाव किया गया। तीन माह बाद महायोजना-2031 का प्रारुप पास हो गया। प्राधिकरण सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि जेवर हवाई अड्डा, ईडीएफसी और एफटीडब्ल्यूजेड परियोजनाओं के पास खुर्जा प्राधिकरण का क्षेत्र है। इसके चलते खुर्जा क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भविष्य में अत्यधिक लाभ पहुंचेगा। इसको ध्यान में रख खुर्जा महायोजना-2031 का प्रारुप बनाया गया। जो पास होने पर अब यहां पर सिरेमिक हाट बनाने के साथ औद्योगिक, व्यावसायिक एवं आवासीय भूमि का क्षेत्र बढ़ेगा। खुर्जा बाईपास के किनारे सिरेमिक हाट के लिए स्थान निर्धारित कर दिया है। करीब 900 हेक्टेयर का नया लैंड यूज भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन

बताया कि खुर्जा प्राधिकरण को अब सात जोन में बांटा जाएगा। जेवर रोड, मूड़ाखेड़ा, शिकारपुर रोड व दिल्ली-बुलंदशहर रोड पर औद्योगिक एवं आवासीय कार्य में प्रयोग किया जाएगा। प्राधिकरण को निवेश करने के लिए चार प्रस्ताव मिले। इसमें 30 करोड़ के तीन निवेश के प्रस्ताव पास हो गए हैं। इनसे हाउंसिंग, प्लॉटिंग और सीएनजी स्टेशन बनेंगे। साथ ही रोजगार के साथ बढ़ेंगे। साथ ही अन्य सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी और सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुर्जा विकास प्राधिकरण की महायोजना-2031 पास होने पर तीन परियाेजनाओं के मध्य बसे खुर्जा के सिरेमिक उद्योग काे बढ़ावा देने के लिए विस्तार किया जाएगा। आवासीय, व्यावसायिक एवं औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार होने से रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। क्षेत्र में नए निवेश होने पर सौंदर्यीकरण भी होगा। - डॉ. अंकुर लाठर, प्राधिकरण उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed