फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Census 2027 pre-test work begins in Anupshahr

Bulandshahar News: जनगणना 2027 प्री-टेस्ट कार्य अनूपशहर में शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
अनूपशहर। जनगणना 2027 के पहले चरण के प्री-टेस्ट (पूर्व परीक्षण) के लिए अनूपशहर में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना सामग्री तथा कार्य आवंटन आदेश वितरित किए गए। यह वितरण तहसील कार्यालय अनूपशहर में रविवार को हुआ। प्री-टेस्ट का कार्य सोमवार से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

इस पूर्व परीक्षण का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण जनगणना प्रक्रिया का मूल्यांकन करना है। इसमें प्रश्नावली, मोबाइल एप सॉफ्टवेयर, प्रशिक्षण मॉड्यूल, लॉजिस्टिक्स और संचालन प्रणाली का परीक्षण शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में इस पूर्व परीक्षण के लिए बुलंदशहर जिले की अनूपशहर तहसील, बहराइच जिले की मिहिपुरवा तहसील और प्रयागराज नगर निगम के सात वार्डों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

तहसीलदार संजय कुमार ने प्री-टेस्ट कार्य के महत्व पर जोर दिया और सभी को निर्धारित समय सीमा में फील्ड कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जनगणना कार्यालय लखनऊ के अधिकारी भी उपस्थित रहे। तहसीलदार ने जनता से भी अपील की कि वे चयनित पूर्व परीक्षण के दौरान घर आने वाले प्रगणकों को सही जानकारी प्रदान कर इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed