{"_id":"6a0291ca22831ed6c0007e1d","slug":"celebratory-firing-at-birthday-party-in-aurangabad-police-attacked-10-arrested-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बुलंदशहर में जश्न पड़ा भारी, बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग, पुलिस पर भी गोलियां चलीं; 10 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बुलंदशहर में जश्न पड़ा भारी, बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग, पुलिस पर भी गोलियां चलीं; 10 गिरफ्तार
Tue, 12 May 2026 08:05 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, औरंगाबाद (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, औरंगाबाद (बुलंदशहर)
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 12 May 2026 08:05 AM IST
सार
कस्बे में एक बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पर भी आरोपियों ने फायरिंग की। पुलिस ने इस घटना के संबंध में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कस्बे में एक बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस पर फायरिंग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार की रात में उन्हें कस्बे में बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस पर भी फायरिंग कर दी। फायरिंग में पुलिसकर्मी बच गए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मोहम्मद असलम में बताया कि घटना को लेकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन