{"_id":"694d70a7b7ccd14ec600eb43","slug":"ccsu-undergraduate-nep-and-bsc-agriculture-exams-postponed-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-145930-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू : स्नातक एनईपी और बीएससी कृषि की परीक्षाएं स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू : स्नातक एनईपी और बीएससी कृषि की परीक्षाएं स्थगित
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने स्नातक एनईपी व बीएससी कृषि के कई पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। 27 दिसंबर से एक जनवरी तक होने वाली इन परीक्षाओं के लिए नया कार्यक्रम जारी कर परीक्षा की तिथि भी जारी कर दी है।
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि क्रिसमस के बाद शामिल की गईं नई छुट्टियों और नव वर्ष को देखते हुए सीसीएसयू ने परीक्षाओं की तिथियों में परिवर्तन किया है। कॉलेजों में संचालित स्नातक एनईपी और बीएससी-कृषि की 27 दिसंबर से एक जनवरी तक की परीक्षाओं की तिथि में परिवर्तन किया गया है।
उन्होंने बताया कि यूजी-एनईपी में बदली हुई परीक्षा तिथियों का संशोधित कार्यक्रम भी विश्वविद्यालय ने वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसमें 27 दिसंबर की परीक्षा 13 जनवरी को, 29 दिसंबर की 15 जनवरी को, 30 दिसंबर की परीक्षा 16 जनवरी को, 31 दिसंबर की परीक्षा 17 जनवरी को, एक जनवरी की परीक्षा 19 जनवरी को होगी।