{"_id":"6186bff156120a61006286a3","slug":"ccsu-admission-bulandshahr-news-gbd2289278144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों ने तैयार की ओपन मेरिट, कल से होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों ने तैयार की ओपन मेरिट, कल से होंगे प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेजों ने तैयार की ओपन मेरिट, कल से होंगे प्रवेश
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के कॉलेजों में पीजी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। अभी तक विवि की ओर से जारी की गई दो कटऑफ से प्रवेश हुए थे। अब रिक्त सीटों पर ओपन मेरिट से प्रवेश होंगे। कॉलेजों ने अपनी-अपनी ओपन मेरिट तैयार कर ली है। सोमवार से प्रवेश शुरू होंगे।
सीसीएसयू की ओर से पिछले दिनों पीजी प्रथम वर्ष की एमए, एमकॉम और बीकॉम आदि कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके लिए विवि की ओर से दो कटऑफ जारी की गई। इन दोनों कटऑफ में शामिल छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने संबंधित कॉलेजों में पहुंचकर प्रवेश सुनिश्चित करवाए। जिले में पीजी की करीब चार हजार सीटों पर प्रवेश होने हैं। लेकिन अभी तक दो कटऑफ के तहत करीब 3200 सीटों पर ही प्रवेश हो सके हैं। दिवाली से पहले विवि ने रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए कॉलेजों को आवश्यक निर्देश जारी किए थे। इसके तहत कॉलेजों की ओर से प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं से ऑफर लेटर प्राप्त किए। इस दौरान तीन हजार से अधिक ऑफर लेटर प्राप्त हुए। इसके बाद अब कॉलेजों ने रिक्त सीटों के सापेक्ष ओपन मेरिट बनाकर तैयार कर ली है। जिसे सोमवार को कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया जाएगा। साथ ही विवि के आदेश पर इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को सोमवार व मंगलवार तक का समय प्रवेश के लिए दिया जाएगा। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश गर्ग ने बताया कि विवि के आदेश पर विद्यार्थियों से ऑफर लेटर प्राप्त करने के बाद कॉलेजों ने अपनी-अपनी ओपन मेरिट बना ली है। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं के सोमवार से प्रवेश शुरू हो जाएंगे। इस ओपन मेरिट के बाद सभी रिक्त सीट भी भरने की पूरी संभावना है।