{"_id":"6165cbd18ebc3e86cc1435b0","slug":"ccsu-admission-bulandshahr-news-gbd2276045162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में जमा हुए ऑफर लेटर, आज जारी होगी मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में जमा हुए ऑफर लेटर, आज जारी होगी मेरिट
विज्ञापन

बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के आदेश पर जिले के कॉलेजों में मंगलवार दोपहर बाद दो बजे तक ऑफर लेटर जमा किए गए। अब कॉलेज ओपन मेरिट बनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। बुधवार को मेरिट जारी की जाएगी। इसके बाद कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि ओपन मेरिट से सभी कॉलेजों की सीटों पर प्रवेश पूरे हो जाएंगे।
सीसीएसयू की ओर से पूर्व में जारी की गई दो कटऑफ से बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश किए गए। इसके बाद भी जिले में अब तक करीब छह हजार सीटें खाली हैं। अब विवि ने कॉलेज को ओपन मेरिट जारी करने का निर्देश दिया है। मंगलवार दोपहर दो बजे तक कॉलेजों में लगभग 10 हजार ऑफर लेटर जमा हुए। कॉलेज बीए, बीएससी और बीकॉम की रिक्त सीटों पर जनरल, ओबीसी और एससी/एसटी की कटऑफ तैयार करेंगे। विवि ने ओपन मेरिट से 18 अक्तूबर तक प्रवेश का निर्देश दिया है।