फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CCSU admission

बीएससी, बीकॉम की 82 तो बीए की 71 फीसदी गई कटऑफ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
CCSU admission
डीएवी डिग्री कॉलेज में प्रवेश के लिए फार्म भरतीं छात्राएं। - फोटो : BULANDSHAHR
बीएससी, बीकॉम की 82 तो बीए की 71 फीसदी गई कटऑफ
विज्ञापन

बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ की ओर से यूजी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के दूसरी मेरिट जारी कर दी गई। कटऑफ आने के बाद बुधवार को जिले के कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। कॉलेजों की बीएससी और बीकॉम की कटऑफ 82 तो बीए की 71 पर्सेंट तक गई है। दूसरी कट ऑफ में भी छात्रों को राहत नहीं मिली है। पहले दिन कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या कम रही है। शनिवार तक प्रवेश चलेंगे। कुछ कॉलेजों की कटऑफ में गिरावट भी आई है।
सीसीएसयू से सम्बद्ध डिग्री कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। पहली कटऑफ के प्रवेश संपन्न होने के बाद विवि ने दूसरी कटऑफ जारी कर दी है। बीए, बीएससी व बीकॉम की कटऑफ काफी हाई है। सबसे ज्यादा कट ऑफ एडेड कॉलेजों की रही है, जबकि सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में कुछ कटऑफ कम रही है। कटऑफ आने के बाद बुधवार को कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर के आईपी पीजी कॉलेज में बीकॉम में तीन, बीएससी में दो, दिगंबर पीजी कॉलेज में बीए में पांच, एनआरईसी खुर्जा में बीए में 14, बीकॉम में एक और बीएससी में आठ, राजकीय डिग्री कॉलेज बीबीनगर में बीए में आठ, एसबीएमटी में बीए में 15, बीकॉम में 32, बीएससी में सात, डीएवी डिग्री कॉलेज में बीए में 15, बीएससी में आठ और बीकॉम में एक प्रवेश हुआ है। कॉलेजों की माने तो आज से प्रवेश प्रक्रिया रफ्तार पकड़ेेगी। शनिवार तक कॉलेजों में दूसरी कटऑफ के प्रवेश होंगे।
विज्ञापन

जिले के कुछ प्रमुख कॉलेजों की कटऑफ
1. डीएवी पीजी कॉलेज बुलंदशहर
बीए
जनरल - 71.26
ओबीसी - 69.60
एससी - 68.00
बीकॉम
जनरल - 82.80
ओबीसी - 76.67
एससी - 64.70
बीएससी
जनरल - 82.17
ओबीसी - 77.20
एससी - 74.50
2. आईपी पीजी कॉलेज
बीकॉम
जनरल - 71.00
ओबीसी - 69.80
एससी -60
बीएससी
जनरल - 73.20
ओबीसी -72.00
एससी - 67.00
3. गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय
बीए
जनरल - 59.00
4. दिगंबर पीजी कॉलेज डिबाई
बीए
जनरल - 64.20
ओबीसी - 60.00
एससी - 64.80
5. राजकीय डिग्री कॉलेज जहांगीराबाद
बीए
जनरल - 64.20
ओबीसी - 61.80
एससी - 61.00
6. डीपीबीएस डिग्री कॉलेज अनूपशहर
बीए
जनरल - 71.20
ओबीसी - 68.80
एससी - 69.20
बोले विद्यार्थी
प्रवेश होने पर मिली राहत
पहली मेरिट में नंबर नहीं आया था तो प्रवेश की चिंता बन रही थी, लेकिन अब दूसरी मेरिट में नंबर आने पर अपना प्रवेश सुनिश्चित करवा लिया है। प्रवेश होने पर राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भूवनेश शर्मा।
प्रवेश के लिए था इंतजार
बीए में प्रवेश पाने के लिए काफी इंतजार था। दूसरी मेरिट में नंबर आने पर पहले ही दिन कॉलेज पहुंचकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करवा लिया।
- दीपक कुमार।
अब पढ़ाई का इंतजार
दूसरी कट ऑफ में नंबर आने का पता चलते ही कॉलेज पहुंचकर आवेदन भरने के बाद प्रवेश सुनिश्चित करा लिया है। अब पढ़ाई का इंतजार है और इसके लिए पहले से तैयारी कर रखी है।
- प्राची शैली।
पहले ही कराया था पंजीकरण
स्नातक की पढ़ाई करने के लिए काफी समय पहले पंजीकरण करवा दिया था। लेकिन नंबर दूसरी मेरिट में आने पर खुशी का ठिकाना न रहा। अब प्रवेश भी सुनिश्चित करवा लिया है।

- पायल।
सीसीएसयू ने दूसरी कटऑफ घोषित कर दी है। कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र-छात्राएं समय से अपना प्रवेश कराएं। शनिवार तक कॉलेजों में दूसरी कटऑफ के प्रवेश होंगे। प्रवेश विवि के पोर्टल पर भी अपलोड किए जा रहे हैं। अंतिम तिथि के बाद कोई प्रवेश नहीं होगा।
- डॉ. अंशु बंसल, प्राचार्या, डीएवी पीजी कॉलेज बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed