फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   cbse result

पिता हैं छोटे किसान, बेटे ने बनाया टॉप टेन में स्थान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
पिता हैं छोटे किसान, बेटे ने बनाया टॉप टेन में स्थान
विज्ञापन

बुलंदशहर। ‘हजार बर्क गिरे लाख आंधियां उठें, वो फूल खिल के रहेंगे जो खिलने वाले हैं’ मशहूर शायर साहिर लुधियानवी की इन लाइनों को सिकंदराबाद क्षेत्र के विद्याज्ञान स्कूल में पढ़ने वाले छोटे किसान के बेटे देवेश शर्मा ने साबित कर दिखाया है। सोमवार को घोषित सीबीएसई के इंटरमीडिएट के परिणाम में देवेश ने जनपद की टॉप टेन सूची में स्थान बनाकर स्कूल और माता-पिता का नाम रोशन किया है।

देवेश शर्मा ने बताया कि वह मूल रूप से ग्राम पचहारा जनपद मथुरा का निवासी है। पिता पवन कुमार शर्मा दो बीघा जमीन पर खेतीबाड़ी करते हैं। माता उर्मिला देवी गृहणी हैं। वह गरीब परिवार से हैं। घर का खर्च चलाने के लिए कक्षा 12 में पढ़ने वाला उसका छोटा भाई अखिलेश शर्मा ट्यूशन पढ़ता हैं। छोटी बहन प्रियंका शर्मा कक्षा नौ की छात्रा हैं। देवेश शर्मा ने परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद के टॉप टेन सूची में पांचवां स्थान बनाया है। देवेश ने बताया कि परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं होने के चलते उसने कक्षा पांच तक की पढ़ाई गांव के ही परिषदीय स्कूल में की। उसके बाद विद्याज्ञान स्कूल की प्रवेश परीक्षा में पास होकर स्कूल में दाखिला लिया। बता दें कि विद्या ज्ञान स्कूल आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को कक्षा छह से 12 तक निशुल्क शिक्षा देता हैं। बच्चों के रहने से लेकर खाने और हर प्रकार का खर्च स्कूल द्वारा वहन किया जाता है। देवेश ने बताया कि गरीबी और तंगहाली में रहने के बाद भी उसने सपने देखना नहीं छोड़ा, मेहनत और लगन से उसने पढ़ाई की है। सिविल सर्विस परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बन देश की सेवा करने का सपना है। वहीं, स्कूल के शिक्षक निक्की ने बताया कि उनके स्कूल के छात्र अभिजीत चहल ने 98.4 प्रतिशत अंक, अभिषेक ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दोनों छात्राओं ने एनडीए की परीक्षा में भी सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed