{"_id":"5f0c93ed8ebc3e63785ee0d0","slug":"cbse-result-bulandshahr-news-gbd2019224182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक रिजल्ट घोषित होने की सूचना से हुए सब हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक रिजल्ट घोषित होने की सूचना से हुए सब हैरान
विज्ञापन

बुलंदशहर। सीबीएसई की ओर से सोमवार को कक्षा 12वीं का रिजल्ट अचानक घोषित हुआ। इसकी सूचना पाते ही सब हैरान रह गए। साथ ही रिजल्ट देखने की होड़ और पास होने की चिंता भी सताने लगी। जब रिजल्ट घोषित हुआ तो पास होने वालों के चेहरे खिल गए और फेल होने वाले मायूस हो गए।
यह पहली बार नहीं हुआ है कि सीबीएसए ने रिजल्ट घोषित करने के लिए पहले कोई जानकारी अथवा तिथि जारी नहीं की। विगत वर्ष भी इसी तरह पहले बिना सूचना दिए ही रिजल्ट घोषित कर दिया गया था। सोमवार को दोपहर 12 बजे तक भी किसी को पता नहीं था कि आज रिजल्ट घोषित हो रहा है। जैसे ही टीवी पर 12वीं कक्षा का रिजल्ट दोपहर करीब एक बजे घोषित होने की सूचना मिली तो सब हैरान रह गए। परीक्षा परिणाम की सूचना मिलते ही स्कूल संचालक अलर्ट हो गए। साथ ही छात्रों ने एक-दूसरे से संपर्क साधना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने स्कूल से भी संपर्क किया और अधिकतर छात्र स्कूल भी पहुंचने लगे। सभी को रिजल्ट घोषित होने का बेसब्री से इंतजार रहा। जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ तो स्कूल अपना-अपना रिजल्ट देखने में जुट गए। साथ ही छात्र-छात्राएं भी अपना रिजल्ट मोबाइल, कैफे आदि के माध्यम से देखने लगे। अधिकतर छात्राओं को रिजल्ट की जानकारी स्कूल से ही मिल गई। इसकी जानकारी छात्र-छात्राओं को देने के लिए व्हाट्सएप और फोन का भी प्रयोग किया गया।
वेबसाइट ने भी खूब छकाया, बढ़ती रही धड़कन
बुलंदशहर। सीबीएसई के तहत 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद वेबसाइट ने भी खूब छकाया। जब तक छात्र-छात्राओं को अपने परीक्षा परिणाम का पता नहीं चला तब तक उनकी धड़कन बढ़ी रही। पास होने वालों ने राहत की सांस ली तो फेल होने वाले मायूस लौटे। वहीं, दूसरी ओर जनपद के सभी विद्यालयों में अपने स्कूल के छात्र-छात्राओं के पास-फेल का पता करने के लिए भी शिक्षकों आदि को भी माथापच्ची करनी पड़ी। रुक-रुक कर चली वेबसाइट ने सभी को परेशान किए रखा। इसके चलते स्कूलों को भी अपने स्कूल का रिजल्ट पता करने में देरी हुई।