फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   cbse result

सीबीएसई रिजल्ट: 12वीं में तुषार सिंह बने जिला टॉपर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई रिजल्ट : 12वीं में तुषार सिंह बने जिला टॉपर, साक्षी और अक्षिता को दूसरा स्थान
विज्ञापन

बुलंदशहर। सीबीएसई12वीं का रिजल्ट सोमवार को घोषित हो गया। परीक्षा में जनपद से छात्र तुषार सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि छात्रा साक्षी और अक्षिता तेवतिया दूसरे स्थान पर रहीं। छात्रा देवयानी चौधरी को जनपद में तीसरा स्थान मिला है।
12वीं कक्षा की परीक्षा में 100 फीसदी अंक पाकर जिला टॉप करने वाले छात्रा तुषार सिंह नगर के दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। दूसरे स्थान पर 99.8 अंक प्राप्त करने वाली छात्रा साक्षी और अक्षिता तेवतिया के अलावा तीसरे स्थान पर रहने वाली छात्रा देवयानी चौधरी भी दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। परीक्षा में पहला स्थान पाने वाले छात्र तुषार सिंह ने 500 अंक प्राप्त किए हैं। छात्रा साक्षी और अक्षिता तेवतिया ने 499 और देवयानी चौधरी ने 498 अंक हासिल किए हैं। सभी टॉपरों को स्कूल में शिक्षकों ने बधाई दी। डीपीएस के प्रधानाचार्य डॉ. हरिशंकर वशिष्ठ और उपप्रधानाचार्य सावन खन्ना ने कहा कि यह गौरव की बात है कि जनपद में पहले तीन स्थान पर डीपीएस के विद्यार्थियों ने कब्जा किया है। इसका श्रेय उन्होंने इन छात्रों की मेहनत और लगन को दिया है।
विज्ञापन

जनपद में इस बार सीबीएसई 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 91.7 फीसदी रहा। जबकि विगत वर्ष 84.7 फीसदी था। इस बार रिजल्ट में सात फीसदी की बढ़त हुई है। इसे लेकर छात्र-छात्राएं ही नहीं, बल्कि जनपद के सभी विद्यालय भी गदगद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 5234 परीक्षार्थी शामिल रहे। इनमें 3247 छात्र और 1987 छात्राएं शामिल रहीं। इनमें से 108 छात्राएं और 326 छात्र फेल हुए हैं। जबकि 1879 छात्राएं और 2921 छात्र पास हुए हैं। विगत वर्ष के रिजल्ट की बात करें तो 84.7 फीसदी रहा था। इस तरह से इस बार 7 फीसदी रिजल्ट में इजाफा होने पर जनपद के विद्यालयों के साथ छात्र-छात्राएं भी गदगद हैं। परीक्षा के नोडल अधिकारी और डीपीएस के प्रधानाचार्य डॉ. हरिशंकर वशिष्ठ का कहना है कि इस बार का रिजल्ट विगत वर्ष के सापेक्ष काफी बेहतर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed