फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CBSE: Exams start today, no entry after 10 am

सीबीएसई : परीक्षा आज से, सुबह 10 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
CBSE: Exams start today, no entry after 10 am
बुलंदशहर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो जाएंगी। कक्षा 10 की परीक्षा की शुरुआत मैथमेटिक्स स्टैंडर्स व बेसिक विषय के पेपर के साथ होगी। बोर्ड परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। सुबह 10 बजे के बाद परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को सुबह साढ़े नौ बजे से एंट्री मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षा के नोडल अधिकारी और रैनेसा स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने बताया कि सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं के लिए जनपद में इस बार 27 केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 10वीं में नौ हजार से अधिक व 12वीं में 11,500 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। केंद्रों पर आब्जर्वर तैनात रहेंगे। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

प्रवेशपत्र व अपने स्कूल का पहचान पत्र भी साथ लेकर आना होगा। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर तैयारी पहले से ही पूरी कर ली गई है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर अलावा इस बार व्यवस्था और कड़ी की गई है। परीक्षा सीसीटीवी की नजर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों को जारी गाइड लाइन से अवगत कराते हुए आगाह किया गया है कि किसी भी केंद्र पर लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। उड़न दस्ते भी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। वहीं, दूसरी ओर कक्षा 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी बुधवार से शुरू होगी। पहले दिन फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा होगी।

परीक्षार्थी इन बातों का रखें ध्यान

- परीक्षा केंद्र में घड़ी, मोबाइल या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान साथ लेकर न जाएं।
- प्रवेशपत्र, पेन व पेंसिल के साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा।
- प्रश्नपत्र मिलने पर पहले सभी प्रश्नों को पढ़ें और उसके बाद लिखना शुरू करें।
- सभी प्रश्नों के उत्तर सिलसिलेवार रूप से ही दें। परीक्षा के दौरान तनाव को खुद पर हावी न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed