फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CBSE exam

अब ओएमआर शीट पर होगी नौवीं की 20 अंकों की परीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
CBSE exam
अब ओएमआर शीट पर होगी नौवीं की 20 अंकों की परीक्षा
विज्ञापन

बुलंदशहर। यूपी बोर्ड में अब कक्षा नौवीं के छात्र-छात्राएं 20 अंकों की बहुविकल्पीय प्रश्नों की परीक्षा ओएमआर सीट पर देंगे। जबकि 50 अंकों की वर्णनात्मक प्रश्नाें के उत्तर पूर्व व्यवस्था के अनुसार ही पारंपरिक उत्तर पुस्तिकाओं पर देने होंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग ने लिखित परीक्षा के प्रश्नपत्र को दो भागों में बांटने की कार्य योजना बनाई है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने वाली परीक्षाएं कराने का आदेश डीआईओएस को दिया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि यूपी बोर्ड की कक्षा नौवीं की 70 अंकों वाली लिखित परीक्षा अभी वर्णानात्मक प्रश्नाें के आधार पर उत्तर पुस्तिकाओं में लिखकर पारंपरिक तरीके से कराई जाती थी। अब इसमें बदलाव कर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत लागू होने वाली नई व्यवस्था के तहत कराया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2021-22 में परीक्षा को लेकर नई कार्य योजना तैयार की है। इसके तहत प्रश्नपत्र को दो भागों में बांटा गया है। इसमें विद्यार्थी को 20 अंकों की बहु विकल्पीय परीक्षा ओएमआर शीट पर देनी होगी। वहीं, 50 अंकों की परीक्षा पूर्व व्यवस्था के अनुसार ही कराई जाएगी। बोर्ड के सचिव ने डीआईओएस को नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने वाली छमाही परीक्षा से ही नई व्यवस्था की शुरूआत का आदेश दिया है। आदेश है कि परीक्षा के अंकाें को दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इसके बाद प्री-बोर्ड की लिखित और वार्षिक गृह परीक्षा फरवरी के प्रथम सप्ताह में कराने के बाद फरवरी के तीसरे सप्ताह तक अंकों को वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। यह आदेश मिलते ही विभागीय अधिकारियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed