{"_id":"592b1e1a4f1c1bed14bdb08e","slug":"cbse-daughters-ahead-of-sons-in-12th2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसईः 12वीं में बेटों से आगे निकली बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसईः 12वीं में बेटों से आगे निकली बेटियां
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 29 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पढ़ाई में लड़कों को पिछाड़ रही लड़कियों ने इस बार फिर सीबीएसई बोर्ड की 12वीं के परीक्षा परिणाम में फिर पीछे छोड़ दिया। मामूली अंकों से ही सही, लेकिन छात्रों से अधिक फीसदी पर कब्जा कर लिया।
सीबीएसई इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित होने पर लड़कों में मायूसी तो लड़कियों का जलवा देखने को मिला। रविवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित किया गया।
विज्ञापन
सीबीएसई इंटर का रिजल्ट 74.83 फीसदी रहा, जबकि शेष प्रतिशत फेल, कंपार्टमेंट और परीक्षा छोड़ने वाले छात्रों का रहा। परीक्षा परिणाम में 40 फीसदी लड़कियों का कब्जा रहा जबकि 34 फीसदी पर लड़कों ने बाजी मारी। कुल मिलाकर लड़कों से लड़कियों ने एक बार फिर आगे निकल कर यह साबित कर दिया कि वह किसी से कम नहीं हैं। जिले में एक बार छात्राओं ने परचम लहराया।
विज्ञापन