Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CBSE board examinations will be held at 27 centres, with over 20,500 candidates set to appear.

Bulandshahar News: 27 केंद्रों पर होगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा, 20,500 से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले में इस बार परीक्षा के लिए कुल 27 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कक्षा 10वीं के नौ हजार से अधिक और कक्षा 12वीं के करीब 11,500 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस तरह दोनों कक्षाओं के 20,500 से अधिक विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। सीबीएसई ने परीक्षा का विषयवार कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही सभी केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी।
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से जारी डेटशीट के मुताबिक कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। दसवीं की परीक्षाएं 9 मार्च तक चलेंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाओं का समापन 9 अप्रैल 2027 को होगा। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद विद्यार्थियों को अब अपनी विषयवार परीक्षा तिथियों के अनुसार तैयारी करने का अवसर मिल गया है।
विज्ञापन

परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने बताया कि बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के आधार पर ही सभी केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी 27 केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अनुचित साधनों के इस्तेमाल और अव्यवस्था को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीबीएसई की ओर से परीक्षा संचालन को लेकर जारी किए जाने वाले दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापकों को भी बोर्ड के नियमों के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed