फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CBSE: Apply for improvement of marks by 20th

सीबीएसई: अंक सुधार के लिए 20 तक करें आवेदन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
CBSE: Apply for improvement of marks by 20th
बुलंदशहर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार जिन छात्रों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, उनके पास एक और मौका है। बोर्ड द्वारा आयोजित दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होकर वे अपने अंक सुधार सकते हैं। इसके लिए 20 अप्रैल तक आवेदन करना होगा। इसमें छात्र सभी अनिवार्य विषयों का पेपर दोबारा दे सकते हैं। सीबीएसई परीक्षा के नोडल अधिकारी व रेनेसा स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने बताया कि जिन विषयों में अपेक्षाकृत कम अंक आए, उन पर विशेष ध्यान देने और आगामी बोर्ड परीक्षाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। कम अंक पाए छात्र शिक्षकों के पास पहुंचे और परिणाम को लेकर स्कूलाें में चर्चा की। कोई गणित तो कोई अंग्रेजी और विज्ञान विषयों में आए अंकों से संतुष्ट नहीं दिखा। उन्होंने परिणाम को संतोषजनक बताते हुए कहा कि जिन छात्रों को गणित में अपेक्षा से कम अंक मिले हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। 20 अप्रैल तक दोबारा आवेदन कर सकते हैं। मई में दोबारा परीक्षा होगी। किसी भी तरह की जानकारी के लिए छात्र-छात्रा अपने विद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed