{"_id":"67a24627763c229fc609a271","slug":"cbse-6-mobile-teams-will-monitor-26-centres-three-centers-are-sensitive-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-129113-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : 26 केंद्रों पर निगरानी करेंगे 6 सचल दल, तीन केंद्र संवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : 26 केंद्रों पर निगरानी करेंगे 6 सचल दल, तीन केंद्र संवेदनशील
विज्ञापन
बुलंदशहर। 15 फरवरी से शुरू होने वाली सीबीएसई परीक्षाओं की तैयारी अंतिम चरण में है। परीक्षा के लिए बनाए गए 26 केंद्रों पर निगरानी के लिए छह सचल दल बनाए गए हैं। वहीं, तीन संवेदनशील केंद्रों पर आब्जर्वर लगाए जाएंगे। वे वहीं रहकर परीक्षा कराएंगे। गाइडलाइन सभी केंद्रों को भेज दिया गया है।
परीक्षा के नोडल अधिकारी व डीपीएस के प्रधानाचार्य डीएस यादव ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए 26 केंद्रों पर छह सचल दल बनाए जाएंगे। यह परीक्षा के दिन केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। देहात क्षेत्र में तीन केंद्र ऐसे हैं, जिन्हें सीबीएसई ने संवेदनशील की श्रेणी में रखा है। इन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
इस बार 10वीं की परीक्षा में 10,862 व 12वीं की परीक्षा में 8,020 छात्र-छात्रा शामिल होंगे। वहीं, व्यक्तिगत परीक्षा में करीब दो हजार छात्र-छात्रा शामिल होंगे। कुल 20,882 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। केंद्रों को परीक्षा संबंधित सामग्री जल्द भेजी जाएगी।