{"_id":"69ac5cbd99adf149e60d5753","slug":"cbse-100-students-skipped-social-science-and-yoga-papers-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-149745-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : 100 छात्र-छात्राओं ने छोड़ा सोशल साइंस व योग का पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : 100 छात्र-छात्राओं ने छोड़ा सोशल साइंस व योग का पेपर
विज्ञापन
सीबीएसई कक्षा 10वीं के सोशल साइंस विषय के पेपर पर चर्चा करती छात्राएं। संवाद
बुलंदशहर। जिले में सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं जारी हैं। शनिवार को कक्षा 10वीं के सोशल साइंस और कक्षा 12वीं के योगा विषय की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इन दोनों विषयों की परीक्षा में 100 परीक्षार्थी शामिल नहीं हो सके। छात्र-छात्राओं ने सोशल साइंस का पेपर आसान बताते हुए अच्छे अंक पाने का बात कही।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के नोडल अधिकारी व रैनेसा स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने बताया कि शनिवार को कक्षा 10वीं के सोशल साइंस विषय की परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू होने के बाद शांतिपूर्वक संपन्न हुई। बताया कि इस परीक्षा में 11,363 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 11,265 ने परीक्षा दी और 98 छात्र-छात्रा अनुपस्थित रहे।
इसी तरह कक्षा 12वीं के योगा विषय की परीक्षा में पंजीकृत 122 के सापेक्ष 120 ने परीक्षा दी और दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा 27 केंद्रों पर शांतिपूर्वक हुई और इस पर कंट्रोल रूम से नजर रखी गई। बताया कि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं अब संपन्न हो चुकी हैं, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं अभी जारी रहेंगी। सोमवार को कक्षा 12वीं के मैथमेटिक्स और एप्लाइड मैथमेटिक्स विषय की परीक्षाएं होंगी।