फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   casual leave

अब एक दिन में मिलेगी आकस्मिक अवकाश की स्वीकृति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
casual leave
अब एक दिन में मिलेगी आकस्मिक अवकाश की स्वीकृति
विज्ञापन

बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन अवकाश को लेकर चल रही मनमानी अब नहीं होगी। मनमानी को रोकने के लिए शासन ने सर्कुलर जारी कर दिया है। इसके तहत अब ऑनलाइन आकस्मिक अवकाश एक दिन के अंदर स्वीकृत करना होगा। बाल्य देखभाल अवकाश और चिकित्सा अवकाश को स्वीकृत करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है।

जनपद में 2399 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें 10 हजार से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र और अनुदेशक आदि कार्यरत हैं। मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से इन सभी को सीएल, एमएल, सीसीएल और मेटरनिटी लीव की व्यवस्था की गई है। जबकि एबीएसए की लापरवाही की वजह से शिक्षक आदि को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। समय से अवकाश स्वीकार नहीं होने के कारण वह परेशान रहते हैं। इसे देखते हुए महानिदेशक बेसिक शिक्षा विजय किरन आनंद ने सर्कुलर जारी कर दिया है। जारी सर्कुलर में आकस्मिक अवकाश के लिए एक दिन, चिकित्सा और बाल्य अवकाश के लिए दो दिन का समय स्वीकृत और अस्वीकृति के लिए दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर चार दिन से कम अवकाश देने का अधिकार प्रधानाध्यापक को है। जबकि चार दिन से अधिक का अवकाश एबीएसए की ओर से स्वीकृत या अस्वीकृत किया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि शासन की ओर से अवकाश के लिए सर्कुलर जारी हो गया है। अब इस सर्कुुलर के अनुसार ही अवकाश स्वीकृत या अस्वीकृत किए जाएंगे। इसके लिए पहले की तरह ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed