{"_id":"580a59b74f1c1b726b706107","slug":"cashiers-daily-cash-deposit-otherwise-the-suspension-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैशियर रोजाना जमा करवाएंगे कैश, नहीं तो होगा निलंबन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैशियर रोजाना जमा करवाएंगे कैश, नहीं तो होगा निलंबन
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
रुपये
डिबाई टाउन के पॉवर बिलिंग सेंटर में 84 लाख रुपये का गबन होने का मामला उजागर होने पर एसई ने कड़ा संज्ञान लिया है। अब सभी एक्सईएन को आदेश जारी किया है कि कैशियर रोजाना कैश जमा करवाएंगे। यदि ऐसा नहीं किया तो निलंबन की कार्रवाई होगी। हर दिन रिपोर्ट देनी होगी और इसमें हैड कैशियर और एसडीओ भी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
रोजाना कैश जमा नहीं करने पर ब्याज भी वसूला जाएगा। एसई एके सिंह ने बताया कि इस कार्य में हैड कैशियर और एसडीओ की जिम्मेदारी भी अहम होगी। आदेशों की अवहेलना सामने आने पर एक्सईएन के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
डिबाई टाउन में 84 लाख रुपये के गबन के मामले में चीफ इंजीनियर द्वारा गठित की गई टीम ने अपनी जांच शुरू कर दी है। टीम ने जांच शुरू करते हुए शुक्रवार को कई अफसरों से पूछताछ की है।चीफ इंजीनियर ने जांच 14 दिन में पूरी कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन