फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cash worth Rs 7.34 lakh stolen from post office

Bulandshahar News: डाकघर से 7.34 लाख की नकदी चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Cash worth Rs 7.34 lakh stolen from post office
डिबाई डाकघर से चोरी हुई रा​शि की जानकारी मिलने पर बुलंदशहर से पहुंचे डाक अधीक्षक  युवराज सिंह व
डिबाई। डाकघर में कर्मचारियों की लापरवाही से बृहस्पतिवार को चोरों ने 7.34 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। दिन दहाड़े हुए चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही एसएसपी ने विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के लिए विभागाध्यक्ष को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

डाकघर के उप डाकपाल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि दोपहर करीब 12.08 बजे वह काउंटर से किसी काम के लिए गए थे, इसी दौरान दो अज्ञात युवक आए और थेले में रखी सात लाख 34 हजार 157 रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। दोनों आरोपी नकदी से भरा थैला लेकर बाइक पर फरार हुए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच में सामने आया कि विभाग के कर्मचारी कैश को खुले में रखकर खाना खाने चले गए थे। जिसके चलते मौके पर पहुंचे दो युवकों ने नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया। अब पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कर्मचारी नकदी को खुले में छोड़कर चले गए थे। जिसके चलते अज्ञात चोरों ने नकदी चोरी की है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, साथ ही कर्मचारियों की लापरवाही के लिए विभाग के अध्यक्ष को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed