फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cash and jewelery worth lakhs stolen from retired soldier's house

Bulandshahar News: सेवानिवृत्त फौजी के घर से लाखों के नकदी-गहने चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery worth lakhs stolen from retired soldier's house
गुलावठी क्षेत्र के गांव मोहाना के मकान में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
गुलावठी। थाना क्षेत्र के गांव मोहाना में सेवानिवृत्त फौजी महेंद्र सिंह यादव के मकान से सोमवार रात चोरों ने लाखों रुपये के गहने और नकदी चुरा ली। इस दौरान परिवार के लोग घर में ही सो रहे थे। मंगलवार सुबह परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। धेवती की शादी के लिए गहने व नकदी रखी हुई थी। चोर पुत्रवधू के गहने व पुत्र की चेन आदि भी चुरा ले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मोहाना निवासी महेंद्र सिंह यादव सेना से सेवानिवृत्त हैं। महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उनकी धेवती की शादी होने वाली है। उन्होंने अपनी धेवती की शादी के लिए जेवरात व नकदी एकत्र कर रखे थे। परिवार के लोगों को महेंद्र सिंह यादव की धेवती की शादी में भात देने जाना था। घर में महेंद्र यादव के पुत्र प्रशांत यादव और पुत्रवधु के जेवरात भी अलमीरा में रखे हुए थे।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उनके घर में आने के लिए तीन ओर गेट लगे हुए हैं। सोमवार रात को सभी लोग खाना खाकर सोने के लिए चले गए थे। मंगलवार सुबह परिवार के सदस्य सोकर उठे तो उनके मकान के एक ओर का चैनल, कमरे व संदूक के ताले टूटे हुए थे। घर में से गहने व नकदी गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पुत्र प्रशांत यादव ने बताया कि चोर घर से 1.27 लाख रुपये नकद, सोने की चार चेन, 11 अंगूठी, मंगलसूत्र, दो गले की कंठी, चार कड़े, झुमके, एक जोड़ी कान के कुंडल, नाक का मोती और चार जोड़ी चांदी की पायजेब समेत अन्य कीमती सामान चोरी हुआ था।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed