फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Case registered for fraud of Rs 5 lakh on the pretext of selling flat

Bulandshahar News: फ्लैट बेचने के बहाने पांच लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
कौशांबी।थाना क्षेत्र के लुम्बिनी अपार्टमेंट में रहने वाले आकाश कल्याण ने फ्लैट खरीदने की एवज में एक युवक पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा कराया है। उनका आरोप है कि युवक ने कई बार फ्लैट के दस्तावेज मांगने पर नहीं दिए। फर्जीवाड़े का पता चला तो विरोध करने पर गाली गलौज और अंजाम भुगतने की धमकी दी। कौशांबी पुलिस ने युवक पर नामजद मुकदमा किया है।
विज्ञापन



उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि योगेश नाम के व्यक्ति ने टावर में फ्लैट बेचने का 33 लाख रुपये सौदा किया था। उन्होंने बयाने के तौर पर पांच लाख रुपये दिए थे। बाकी पैसों के लिए फ्लैट का एग्रीमेंट कर बैंक में लोन लेने काे आवेदन किया। आरोप है कि योगेश ने पांच दस्तावेज में से फ्लैट की रजिस्ट्री और अन्य कानूनी दस्तावेज 43 दिन बाद भी नहीं दिए। इसकी शिकायत करने पर योगेश ने दूसरा एग्रीमेंट करके जल्दी से कागजात देने का आश्वासन दिया। आरोपों के मुताबिक, योगेश ने दूसरी बार भी कागजात नहीं दिए। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनसे और परिवार के सदस्यों से गाली गलौज की। फिर दोबारा शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी ने फ्लैट और पैसे देने से मना कर दिया। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि कागजात और लेन-देन की जांच करके रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed