फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Case registered against three people for assaulting a brother-in-law and his wife's brother.

Bulandshahar News: जीजा-साले से मारपीट में तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three people for assaulting a brother-in-law and his wife's brother.
जहांगीरपुर। थाना क्षेत्र के कपना गांव में जीजा-साले के साथ मारपीट का मामला सामने आया। इसमें पीड़ित साले ने तहरीर देकर तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुलंदशहर के आजमपुर हुसैनपुर निवासी राहुल ने बताया कि 26 जून को जहांगीरपुर के कपना गांव में रहने वाली बहन के यहां गए थे, जहां उनके भांजे का जन्मदिन था। रात को उनके जीजा जुगेंद्र खेत में पानी लगाने गए थे। जहां उनका किसी से विवाद हो गया तो सूचना पर वह भी मौके पर गए। आरोप है कि कपना गांव निवासी रिंकू, अनमोल और सिनना उनके जीजा से मारपीट कर रहे थे। जब वह बीच-बचाव करने लगे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि उनको लाठी-डंडों से मारा और तमंचे की बट से भी हमला किया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed