फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Case registered against former MLA Guddu Pandit for assaulting his wife.

Bulandshahar News: पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर पत्नी से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Case registered against former MLA Guddu Pandit for assaulting his wife.
पूर्व विधायक और अर्चना पांडा का वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट।
बुलंदशहर। पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित के खिलाफ कोतवाली नगर पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना पांडा ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन

अर्चना पांडा ने तहरीर देते हुए बताया कि वह ओल्ड ऑफिस, शिकारपुर बाईपास रोड स्थित अपने आवास पर अपने नौ वर्षीय नाबालिग बेटे समर प्रताप शर्मा के साथ रहती हैं। पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित और उनके परिवार के साथ उनका पूर्व से ही विवाद चल रहा है, जिसके संबंध में कई मुकदमे वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन हैं। गुड्डू पंडित उनके परिवार के लोग और समर्थक उनसे रंजिश रखते हैं, क्योंकि वह उनके बच्चे की मां हैं और उनका पुत्र समर प्रताप शर्मा गुड्डू पंडित की संपत्ति का वैध उत्तराधिकारी है।
विज्ञापन

बताया कि वह समाज सेवा के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं। रंजिश के चलते उन्हें घर में ही नहीं, सार्वजनिक स्थानों पर प्रताड़ित किया जाता है। आरोप है कि गत दो सितंबर को पूर्व विधायक गुड्डू पंडित अचानक उनके आवास पर आए और जोर-जोर से दरवाजा पीटते हुए तोड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा देरी से खोलने पर उनके साथ गाली गलौज की और उन्हें घर से निकालने की धमकी दी।
सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया। वीडियो में पति, पत्नी में मारपीट हो रही है। वीडियो पीड़िता के घर का है। पीड़िता अर्चना पांडा की तहरीर पर आरोपी पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने कहा कि किसी भी महिला के साथ अभद्रता, मारपीट करना निंदनीय है। हम इसकी निंदा करते हैं।
गुड्डू पंडित समाजवादी पार्टी में नहीं हैं। 2012 में सपा से चुनाव लड़े और 2012 में ही सपा के विरुद्ध क्रॉस वोटिंग की। 2017 का चुनाव आरएलडी से लड़े और 2022 में शिवसेना से नामांकन किया।

समाजवादी पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं लेते। सदस्यता अभियान में भी वह सदस्य नहीं बनाए गए। अर्चना पांडा पार्टी की सदस्य रहीं और पार्टी के टिकट पर नगर पालिका बुलंदशहर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा। पत्नी अर्चना पांडा के पार्टी में होने के कारण वह कार्यक्रम भाग लेने के लिए आते थे। गुड्डू पंडित ने स्वयं ही पार्टी का सदस्य नहीं होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed