फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Case filed against 17 for fraudulent purchase and sale of land

Bulandshahar News: फर्जीवाड़ा कर जमीन की खरीद-फरोख्त में 17 पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:08 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। किराएदार द्वारा जमीन को फर्जी तरीके से बेचने और खरीदने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 17 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों ने किराएदार होने के बाद भी फर्जी तरीके से जमीन को बेच दिया।
विज्ञापन

हरियाणा के अंबाला निवासी हर्षित महरोत्रा ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनके चाचा रवि महरोत्रा की कालाआम से भूड़ रोड पर 1500 वर्ग गज जमीन है। दो और 15 जुलाई 1926 को उनके पूर्वज भगवान देई, मोहनलाल, नानक चंद ने उक्त जमीन बाबू लक्ष्मी नारायण को 40 रुपये सालाना किराए पर दी थी। आरोप है कि किराएदार बाबू लक्ष्मी नारायण की मौत के बाद उनके वारिस कृष्ण कुमार करौली निवासी हरिद्वार, पवन कुमार करौली निवासी गाजियाबाद, भरत करौली निवासी सिविल लाइंस कोठियात, नीता श्रीवास्तव निवासी नोएडा, गीता चंद्रा निवासी लखनऊ, दीप्ति सक्सेना उर्फ रेखा सक्सेना निवासी नोएडा, शोभित करौली, रोहित करौली, गीता करौली निवासी नोएडा ने उक्त जमीन को बेच दिया।
विज्ञापन

नगर के शीतल गंज निवासी विकास खरबंदा, दीपक खरबंदा, खूशबू खरबंदा, सोना खरबंदा, विजय सिरोही, शशि सिरोही निवासी डीएम रोड, मनोज कुमार वर्मा निवासी सराफा बाजार ने जमीन को खरीद लिया। जबकि सभी आरोपियों को पता था कि उक्त जमीन को बेचने का अधिकार आरोपियों के पास नहीं है। जब उन्होंने जमीन बेचने का विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। कई बार पुलिस को शिकायत दी गई लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब पुलिस ने कोर्ट के आधार पर 17 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed