फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Case filed against 10 people who took a loan of Rs 1.50 crore by giving fake address

Bulandshahar News: फर्जी पता बताकर 1.50 करोड़ रुपये का लोन लेने वाले 10 लोगों पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 10 people who took a loan of Rs 1.50 crore by giving fake address
इंदिरापुरम। 10 लोगों पर फर्जी पता बताकर करीब 1.50 करोड़ रुपये का लोन लेकर भागने का मामला सामने आया है। फाइनेंस कंपनी का आरोप है कि इन लोगों ने अलग-अलग समय पर अलग-अलग लोन के लिए अप्लाई किया था। आरोपियों ने लोन के पैसे ले लिए और किश्त भरने के समय भाग गए। फाइनेंस कंपनी ने सभी आरोपियों के खिलाफ कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


रिंगकेश कुमार ने बताया कि वह बजाज फाइनेंस कंपनी से है। उनकी नान बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है। वह अपनी कंपनी से लोगों को लोन दिलाते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सितंबर 2023 से अप्रैल 2024 तक दस लोगों ने अलग-अलग लोन के लिए अप्लाई किए थे। लोन पास हो भी गया था। सभी लोगों को पैसे भी मिल गए थे। सभी ने अपने आप को गुरुग्राम की इनोवसोर्स सिर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का कर्मचारी बताया। आरोपियों ने कंपनी की सैलरी स्लिप, मेल आइडी समेत अन्य दस्तावेज भी उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

बैंक ने सभी 10 आवेदकों को करीब 1.50 करोड़ रुपये का लोन दिया। लोन होने के बाद सभी ने किश्त देनी बंद कर दी। इसके बाद जब कंपनी ने सभी के घर संपर्क किया तो वह संबंधित पते पर नहीं मिले। उन्होंने मामले में पुलिस से शिकायत दी है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले विष्णु पांडे, कमला पांडे, अंकित धूरिया, अश्वनी, अनिल, मोहम्मद जलालुद्दीन शाह, कुलदीप, आशुतोष कुमार, ललित शर्मा, सोनू और गुरुग्राम की स्टाफ उपलब्ध कराने वाले कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed