फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Case against husband and brother-in-law for making photo viral

Bulandshahar News: फोटो वायरल करने पर पति और देवर पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Case against husband and brother-in-law for making photo viral
जहांगीरपुर। थाना में एक महिला ने अपने पति और देवर पर उसकी फोटो फेसबुक पर वायरल करने, धमकी देने और दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। महिला मूलरूप से पहासू थाना क्षेत्र की रहने वाली है।
विज्ञापन


पहासू थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला का कहना है कि उसकी शादी 10 दिसंबर 2021 को जहांगीरपुर के जवां गांव निवासी अनूप के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति व ससुराल पक्ष के लोग उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। इसको लेकर परिवार में झगड़ा रहता था। दहेज के चलते आरोपियों ने पीड़िता को घर से बाहर निकाल दिया था। तब से वह अपने मायके में रह रही है। इसको लेकर 1 अगस्त को पीड़िता ने थाने में शिकायत दी, इसकी जानकारी आरोपियों को लग गई। तब से आरोपी उसको रास्ते में रोककर धमकी दे रहे हैं और शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। नौ अगस्त को पति अनूप और देवर अनिल ने उसकी फोटो फेसबुक पर वायरल भी कर दी और उसको बदनाम कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ खुर्जा भास्कर मिश्रा का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 में धारा 3 व 4, 351 बीएनएस, 85 बीएनएस, 126-2 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed