{"_id":"591ca0ff4f1c1bab70f22d92","slug":"carnival-in-the-city-young-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में कार्निवल का आगाज, उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में कार्निवल का आगाज, उमड़े लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 18 May 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला बुलंदशहर कार्निवल का आगाज बृहस्पतिवार को हुआ। आगाज के साथ ही कार्निवल का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। लोगों ने कार्निवल में जमकर खरीदारी की तो बच्चों ने झूलों का लुत्फ लिया।
बृहस्पतिवार शाम करीब आठ बजे अमर उजाला बुलंदशहर कार्निवल का शुभारंभ सीडीओ जसजीत कौर ने फीता काटकर किया। कार्निवल में सहारनुपर का फर्नीचर, हैंडीक्राफ्ट, सजावट का सामान, क्रॉकरी, कारपेट आदि के स्टॉल लगाए गए।
विज्ञापन
इसके अलावा बच्चों के लिए विशेष प्रकार के झूलों को भी लगाया गया। कार्निवल के पहले दिन लोग उमड़े। लोगों ने कार्निवल का जमकर आंनद उठाते हुए खूब खरीदारी की। कार्निवल में फर्नीचर से लेकर विभिन्न प्रकार की नमकीन, आचार, क्रॉकरी आदि की बिक्री हुई। वहीं बच्चों ने कार्निवल में लगाए गए झूलों का आनंद लिया।
विज्ञापन
कार्निवल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। अमर उजाला ने अपने पाठकों के साथ आमजन की सुविधा को देखते हुए प्रयास किया गया है कि उन्हें एक ही छत के नीचे जरूरत का सामान मिल सके और स्वाद भी। कार्नीवाल में तरह-तरह की दुकानें सज चुकी हैं।
यहां पहुंचने वाले लोगों के लिए सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया गया है। कार्निवल में स्टाल बुकिंग और जानकारी लेने के लिए मोबाइल नंबर 8171438852 और 8923777599 पर संपर्क किया जा सकता है। कुल मिलाकर 27 मई तक कार्निवल का लुत्फ उठाया जा सकता है।