फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Car hits two bikes in Bulandshahr's Pootha, one person dead

तेज रफ्तार का कहर: बुलंदशहर के पूठा में कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक शख्स की मौत और तीन घायल

Sun, 22 Feb 2026 12:31 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 22 Feb 2026 12:31 PM IST
विज्ञापन
Car hits two bikes in Bulandshahr's Pootha, one person dead
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव पूठा के समीप तेज रफ्तार से कार ने दो बाइकों  को टक्कर मार दी। जिसमें बाइकों पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए मेरठ मेडिकल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


थाना जहांगीराबाद क्षेत्र की अमरगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव पूठा के निकट रविवार की सुबह तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक बाइक पर सवार हर्षवर्धन 45 वर्ष पुत्र पूरन निवासी मोहल्ला जटियान कस्बा जहांगीराबाद की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी शाहिद पुत्र शमशाद मोहल्ला पाठक जहांगीराबाद गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार थाना नरसेना क्षेत्र के गांव पाली आनंदगड़ी निवासी किरन पाल 45 वर्ष पुत्र थान सिंह और उसका साथी रविंद्र पुत्र वीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जहांगीराबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया है। घटना के बाद कार भी सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी में जा गिरी और घटना को अंजाम देकर कार चालक मौके से फरार हो। पुलिस का कहना है कि कार ने दो बाइकों को टक्कर मारी है। जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं और एक की मौत हो गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed