{"_id":"56e2fe764f1c1bf8198b456e","slug":"car-fire-stamped","type":"story","status":"publish","title_hn":"लपटों में घिरी वैन, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लपटों में घिरी वैन, मची भगदड़
ब्यूरो, सिकंदराबाद
Updated Fri, 11 Mar 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
लपटों में घिरी वैन, मची भगदड़
- फोटो : amar ujala
दनकौर रोड पर शाम साढ़े चार बजे एक वैन अचानक लपटों में घिर गई। इससे अफरा तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार दुकानें बंद कर भागने लगे। मौके पर जाम भी लग गया। सूचना पर 20 मिनट बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। इसके बाद ट्रैफिक सुचारु हो सका।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर निवासी सत्य प्रकाश पुत्र ब्रहमानंद ने बताया कि वह किराए पर ट्रैक्सी चलाता है। सत्य प्रकाश ने बताया कि उसकी वैन में लगी सीएनजी में कुछ खराबी आ रही थी। शुक्रवार को करीब 4.30 बजे वह सीएनजी ठीक कराने के लिए सिकंदराबाद आ रहा था।
जैसे ही वह दनकौर तिराहे पर पहुंचा गाड़ी में अचानक धुअंा उठने लगा। वह घबराकर बाहर निकल गया। देखते ही देखते गाड़ी से आग की लपटें उठने लगीं। इससे अफरा तफरी मच गई। दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भागने लगे। रोड बंद होने के कारण दनकौर रोड व जीटी रोड पर जाम भी लग गया।
विज्ञापन
करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसा में कोई जन हानि नहीं हुई।