फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   car driver died in a road accident on National Highway 34

NH 34 पर हादसा: कार चालक की मौत, स्टीयरिंग और डैशबोर्ड के बीच में फंसा था युवक, गाड़ी को तोड़कर निकाला बाहर

Wed, 26 Nov 2025 02:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 26 Nov 2025 02:48 PM IST
सार

मृतक के पास मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त जनपद फर्रुखाबाद निवासी सूरज 25 वर्ष के रूप में हुई । वह बुलंदशहर की ओर से दिल्ली की ओर जा रहा था।

विज्ञापन
car driver died in a road accident on National Highway 34
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हाईवे 34 पर सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई। मृतक बुलंदशहर की ओर से दिल्ली की ओर जा रहा था। हादसा बुधवार की सुबह करीब चार बजे हुआ।  पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब चार बजे नेशनल हाईवे 34 पर गुलावठी फ्लाईओवर के पास एक कार के क्षतिग्रस्त हालत में खड़े होने व उसमें एक युवक के फंसे होने की सूचना मिली। 

विज्ञापन


युवक स्टेरिंग और डैशबोर्ड के बीच में फंसा हुआ था। गाड़ी को तोड़कर बड़ी मुश्किल से युवक को बाहर निकल गया और उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत  घोषित कर दिया। बताया कि कार का अगला भाग क्षतिग्रस्त था। संभावत किसी आगे चल रहे अज्ञात वाहन से कार के टकराने के कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन


मृतक के पास मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त जनपद फर्रुखाबाद निवासी सूरज 25 वर्ष के रूप में हुई । वह बुलंदशहर की ओर से दिल्ली की ओर जा रहा था। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed