{"_id":"5873e21e4f1c1b1529ba927d","slug":"captain-stuck-in-the-jam-do-the-invoicing-spoke-rule-breakers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसी कप्तान, बोलीं-नियम तोड़ने वालों का करो चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसी कप्तान, बोलीं-नियम तोड़ने वालों का करो चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोजाना घंटों जाम से जूझ रहे शहर के लोगों की पीड़ा का अहसास कप्तान को खुद जाम में फंसने पर हुआ। कप्तान को जाम में फंसते ही ट्रैफिक नियमों की याद आई। वायरलेस से ही ट्रैफिक पुलिस को यातायात नियम तोड़ने वालों के चालान के निर्देश जारी किए। इसके बाद पूरा पुलिस प्रशासन हरकत में आया।
नगर के मुख्य कालाआम चौराहे पर नाला निर्माण का काम चल रहा है। इसके कारण यहां रोज जाम की स्थिति बनी रहती है। सोमवार को सुबह से इस मार्ग पर जाम जैसे हालात थे। आवास से दफ्तर जाने को निकलीं कप्तान की कार भी जाम में फंस गई।
विज्ञापन
जाम में फंसने के बाद कप्तान ने वायरलेस से ही ट्रैफिक पुलिस को यातायात का उल्लंघन करने वालों के चालान करने के निर्देश दिए। सड़क पर खड़े वाहनों के चालान करने के निर्देश दिए गए। कप्तान के जाने के बाद भी जाम कम नहीं हुआ। ट्रैफिक पुलिस ने घंटों तक कड़ी मशक्कत के बाद जाम पर काबू पाया।
विज्ञापन
कालाआम पर नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य के चलते जाम की समस्या बढ़ गई है। अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात कर जाम पर काबू पाया जा रहा है। सड़क पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - कुलवीर सिंह राणा, प्रभारी, यातायात पुलिस
चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। यातायात पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करे तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जाम की समस्या से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। - सोनिया सिंह, एसएसपी