फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Canter overturns onto youth after hitting divider; dies.

Bulandshahar News: कैंटर डिवाइडर से टकराकर युवक पर पलटा, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Canter overturns onto youth after hitting divider; dies.
फाईल फोटो बिलाल - फोटो : 1
फोटो::
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मसूरी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) स्थित सिकरोड़ा टोल प्लाजा पर एक कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। इससे वहां वाहन के इंतजार में खड़े एक व्यक्ति की कैंटर के नीचे दबने से मौत हो गई। कार्यवाहक एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान हापुड़ के धौलाना स्थित ग्राम देहरा निवासी बिलाल के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक मौके से भाग गया।

एसीपी के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। कैंटर और डिवाइडर के बीच में आने से वहां खड़ा युवक हादसे का शिकार हो गया। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। आशंका है कि हादसा वाहन की तेज गति या तकनीकी खराबी से हुआ है। बिलाल मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके तीन बच्चे हैं। एसीपी ने बताया कि अभी मृतक के परिजनों से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed