फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   candle march

Bulandshahar News: कैंडल मार्च निकालकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को दी श्रद्धांजलि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
candle march
एसडीएम को ज्ञापन देते महारामा प्रताप संस्था के पदाधिकारी।   - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर/ऊंचागांव। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं में बृहस्पतिवार को करणी सेना प्रमुख के हत्या के विरोध में कालाआम चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला। महासभा के कार्यकर्ताओं ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को श्रद्धांजलि देकर हत्यारों का एनकाउंटर करने की मांग की।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह ने कहा कि करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या ने साबित कर दिया है कि इस समय क्षत्रियों को निशाना बनाया जा रहा है। अपराधियों को जेल में सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। अपराधियों में किसी का खौफ नहीं है। सरकार ऐसे अपराधियों को जेल में सब सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। सुखदेव सिंह की हत्या से क्षत्रिय समाज में रोष है। हमारी मांग है कि सुखदेव की हत्या करने वालों का दूसरे अपराधियों की तरह एनकाउंटर किया जाए। अन्यथा क्षत्रिय समाज इसके विरोध में धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान कपिल राणा, हेमंत सिंह, पंकज अग्रवाल, हरिओम शर्मा, प्रशांत तोमर, राकेश यदुवंशी, जगबीर भाटी, रवि कांत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed