{"_id":"6570a55e4b08faa41d0a6a94","slug":"cancer-investigation-will-start-in-the-district-hospital-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-8166-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिला अस्पताल में शुरू होगी कैंसर की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिला अस्पताल में शुरू होगी कैंसर की जांच
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। जनवरी माह से जिले में कैंसर जांच की सुविधा शुरू हो जाएगी। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने मशीन के लिए डिमांड भेजी है। इसी माह से दो ऑपरेशन थियेटर की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। इससे मरीजों को दिल्ली-मेरठ तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल एक अप्रैल 2023 से कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चल रहे हैं। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में 31 विशेषज्ञों की नियुक्ति हो गई। इसमें 22 को नियुक्ति पत्र सौंप दिए गए हैं। ये सभी अब ज्वाइन करने में जुटे हैं। नए विशेषज्ञों में पैथोलॉजी, ईएनटी सर्जन, आर्थोपेडिक सर्जन, जनरल सर्जन समेत अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं। पैथोलॉजी के आने से जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। जिससे मरीजों को अन्य जांच की सुविधा भी मिल सके। प्राचार्य के अनुसार लैब में कैंसर जांच की सुविधा भी जल्द शुरू कर दी जाएगी।
बर्न वार्ड भी होगा शुरू
जिला अस्पताल परिसर में 14 साल पूर्व बने बर्न वार्ड में अभी तक नाममात्र झुलसे मरीजों को इलाज मिलता रहा है। यहां पर बेहतर संसाधन उपलब्ध न होने के साथ स्टाफ की तैनाती न होने पर मरीजों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया जाता। इससे मरीजों को परेशानियों झेलने के साथ समय पर उपचार नहीं मिल पाता। अब प्लास्टिक सर्जन की तैनाती होने से इसका संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
पांच ऑपरेशन थियेटर इसी माह होंगे शुरू
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य के अनुसार अभी तक जिला अस्पताल में दो और महिला अस्पताल में एक ऑपरेशन थियेटर संचालित है। नए विशेषज्ञ आने पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी की ओटी, एक महिला अस्पताल में और दो ओटी पुराने महिला अस्पताल में तैयार कराई है। पूर्व में संचालित तीन समेत दो नए ऑपरेशन थियेटर का संचालन इसी माह शुरू करवा दिया जाएगा। शेष दो ऑपरेशन थियेटर का शुभारंभ जनवरी माह तक कर दिया जाएगा। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
मेडिकल कॉलेज के मिले 31 विशेषज्ञ में 22 को नियुक्ति पत्र सौंप दिए हैं। सभी ज्वाइन करने में जुटे हैं। इनके नियुक्त होने से संबद्ध चल रहे जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में सुविधाएं बढ़ जाएंगी। जल्द ही ईएनटी की ओटी शुरू होगी। इसके साथ ही कैंसर जांच की सुविधा भी शुरू की जाएगी। - डॉ. मनीषा जिंदल, प्राचार्य कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज