{"_id":"58c0438f4f1c1b683ddc4ec3","slug":"canal-bridge-broken","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर पुल टूटा, रूट हुआ बंद, पांच मीटर के लिए पांच किलोमीटर घूमना पड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर पुल टूटा, रूट हुआ बंद, पांच मीटर के लिए पांच किलोमीटर घूमना पड़ेगा
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पुल।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुगरासी नहर का पुल सपोर्ट गिरने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। लगभग आठ फीट चौड़े पुल का रास्ता पूरी तरह से बाधित हो गया है। अब पांच मीटर के नहर के पुल को पाल करने के लिए पांच किलोमीटर घूमकर आना पड़ेगा।
विज्ञापन
स्याना-बुगरासी रूट का निर्माण कार्य चल रहा है। बुगरासी रोड पर नहर के ऊपर पुल बना हुआ है। यह पुल कई दशकों पुराना है। इस जर्जर पुल से मुक्ति पाने के लिए इसके पास नए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। पुराने पुल के नीचे लगी सपोर्ट मंगलवार को अचानक गिर गई। इससे पुल क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
अब नहर पार करने के लिए पांच मीटर के टुकड़े के लिए नहर बाईपास होकर जाना पड़ेगा। पांच मीटर की दूरी को तय करने के लिए लगभग पांच किलोमीटर का सफर करना होगा। जिस वक्त पुल के नीचे की सपोर्ट टूटी है, उससे कुछ सेकेंड पहले एक स्कूल बस निकलकर गई थी। यदि यह सपोर्ट कुछ सेकेंड पहले गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन