{"_id":"5f91bede8ebc3e1a242d2806","slug":"by-election-bulandshahr-news-gbd2075384165","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रवाद, राम मंदिर से वोटर तो नौकरी के बहाने युवाओं को साधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रवाद, राम मंदिर से वोटर तो नौकरी के बहाने युवाओं को साधा
विज्ञापन
राष्ट्रवाद, राममंदिर से वोटर तो नौकरी के बहाने युवाओं को साधा
बुलंदशहर। सदर विधानसभा सीट पर नेता रैलियां-जनसभा और जनसंपर्क के माध्यम से शह और मात का खेल खेलने में जुट गए हैं। बीते दिनों रालोद के मुखिया नुमाइश मैदान में वोट मांगने पहुंचे तो वहीं, बृहस्पतिवार को चुनावी बिसात पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी अपनी बाजी चल गए। मुख्यमंत्री ने जनसभा के दौरान राष्ट्रवाद और राममंदिर के मुद्दे से अपने वोटरों को साधा तो साथ ही उन्होंने नौकरी की पिच पर युवाओं को भी साधने की कोशिश की।
नुमाइश मैदान स्थित जनसभा स्थल पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रवाद से लेकर तमाम मुद्दों पर विपक्षियों पर निशाना साधा। उन्होंने 492 साल से प्रतीक्षारत राममंदिर निर्माण को भी मुद्दा बनाया और मुजफ्फरनगर दंगे में मारे गए सचिन और गौरव से लेकर कैराना और कांधला तक का जिक्र किया। बलवाईयों और दंगाइयों पर निशाना साधते हुए बीते कुछ दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं के अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने का जिक्र करते हुए उनको नेस्तनाबूद करने की चेतावनी भी दी। विभिन्न पदों पर भर्ती, फिल्म सिटी का निर्माण और जेवर एयरपोर्ट बनने से रोजगार के अवसर की बात कह युवा वर्ग को साधने की भरपूर कोशिश की। मुख्यमंत्री की सभा में पूर्व मंत्री और जाट नेता किरणपाल को पार्टी शामिल करके भाजपा नेताओं ने जाट कार्ड खेलने की भी कोशिश की है। भाजपा के साथ ही रालोद-सपा के गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह, कांग्रेस के उम्मीदवार सुशील चौधरी भी जाट बिरादरी के हैं। अब तीन जाट नेताओं के चुनाव मैदान में खड़े होने से भी चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। जोश से भरपूर नजर आ रहे योगी भाषण के दौरान वोटरों की नब्ज टटोल गए। अब देखना है कि उनकी इस जनसभा का आगामी चुनाव पर क्या प्रभाव पड़ता है।
जयंत ने ट्वीट कर साधा मुख्यमंत्री पर निशाना
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नुमाइश मैदान में जनसभा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भी याद किया। बोले, भाजपा उनके देखे सपनों को पूरा कर रही है। सीएम की सभा समाप्त होने के कुछ देर बाद ही रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि चौधरी साहब चुनाव में पैर रखते ही याद आते हैं। उनका सपना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए नहीं, व्यापक था। पूरे भारत के किसान, मजदूर और गरीब के लिए उन्होंने संघर्ष किया। 2017 में मोदी ने बिजनौर में चौधरी चरण सिंह किसान कोष बनाने का वादा किया था। जो अभी वादा ही है।