{"_id":"66db4595481a8374df0a157b","slug":"businessmans-wife-and-children-kidnapped-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-121538-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: व्यापारी की पत्नी व बच्चों को किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: व्यापारी की पत्नी व बच्चों को किया अगवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। फर्नीचर व्यापारी की पत्नी और बच्चों को बहला-फुसलाकर अगवा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी पत्नी और बच्चों के साथ घर से लाखों रुपये के जेवरात व नकदी भी ले गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली देहात के गांव कोलसेना निवासी मोहम्मद असलम ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह सऊदी अरब में फर्नीचर का व्यापार करते हैं। जबकि उनकी पत्नी व तीन बच्चे गांव में ही रहते हैं। आरोप है कि एक गांव निवासी युवक ने उनकी गैर मौजूदगी का फायदा उठाया और पत्नी और बच्चों को बहला-फुसला लिया। इसके बाद आरोपी उनकी पत्नी व बच्चों के साथ मां की संदूक में रखी 50 हजार की नकदी, तीन लाख रुपये के जेवरात ले गया। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो सऊदी अरब से आकर आरोपी के परिजनों से बात करने के लिए उसके घर पहुंचा तो आरोपी घर से गायब मिला। आरोप लगाया कि अब आरोपी उनकी पत्नी व बच्चों को वापस करने के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।