फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Buses started operating for Anupshahr, passengers started leaving.

Bulandshahar News: अनूपशहर के लिए बसों का संचालन शुरू, निकलने लगे यात्री

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Buses started operating for Anupshahr, passengers started leaving.
बुलंदशहर। अनूपशहर में कार्तिक गंगा मेला शुरू होने पर श्रद्धालुओं का निकलना शुरू हो गया है। अभी तक बुलंदशहर डिपो की 25 बसों का संचालन हो रहा था। सोमवार से 30 अतिरिक्त बसों को भी लगा दिया गया। इसमें बुलंदशहर, खुर्जा एवं सिकंदराबाद डिपो की 10-10 बसें शामिल हैं। वहींं अगर अहार या नरौरा गंगाघाट के लिए अधिक श्रद्धालु आते हैं तो बसों का रवाना करवाया जाएगा। उधर, निजी बस संचालकों ने भी फेरे बढ़ा दिए हैं। मंगलवार को सुबह पांच बजे से रात तक संचालन जारी रहेगा।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा का पांच नवंबर को मुख्य स्नान है। इसको लेकर अनूपशहर, अहार एवं नरौरा गंगाघाट पर मेला शुरू हो गया है। सर्वाधिक श्रद्धालु अनूपशहर एवं गढ़ गंगा जा रहे हैं। गढ़ के लिए निजी बस का संचालन होता है तो अनूपशहर के लिए रोडवेज एवं निजी दोनों का संचालन होता है।
विज्ञापन

नगर के रोडवेज अड्डे से अभी तक प्रतिदिन 25 बसों का अनूपशहर के लिए संचालन हो रहा है। गंगा मेला शुरू होने पर बुलंदशहर, खुर्जा एवं सिकंदराबाद डिपो की 10-10 बसों को लगाया गया है। ये सभी बसें अनूपशहर के लिए चलाई जाएंगी। इन सभी बसों का छह नवंबर तक संचालन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्याना-गढ़ यूनियन अध्यक्ष जागेश चौहान ने बताया कि गढ़ गंगा के लिए बुलंदशहर के स्याना बस अड्डे से प्रत्येक 15 मिनट पर बस गढ़ के लिए रवाना की जा रही है। चार नवंबर को सुबह से देर रात तक प्रत्येक 10 मिनट पर बस का संचालन होगा। ऐसे में श्रद्धालु मंगलवार को किसी भी समय निजी बसों से सफर कर सकते हैं। जो बुलंदशहर से चलकर गढ़ प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए स्थान तक छोड़ेंगी।

--
अनूपशहर के लिए 25 बसें पहले से संचालित हो रही थीं। सोमवार को 30 अतिरिक्त बसों को भी लगाया गया है। इन सभी बसों को अनूपशहर के लिए संचालित किया जाएगा। - परमानंद, एआरएम बुलंदशहर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed