फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Buses packed before Rakshabandhan, risky journey by sitting on roof

Bulandshahar News: रक्षाबंधन से पूर्व बसें हुई खचाखच, छत पर बैठकर किया जोखिम भरा सफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए घर जाने को निकले बहन और भाईयों ने जोखिम भरा सफर किया है। रविवार सुबह से ही परिवहन निगम से लेकर निजी बसें यात्रियों से भरी रहीं। लोगों ने जान जोखिम में डाल छतों पर बैठकर सफर किया। कई स्थानों पर बसें न मिलने पर लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। कई बसों में क्षमता से दोगुना व तीगुना तक यात्री बस के अंदर व छत पर बैठकर सफर करते मिले। नगर के चौराहों पर भीड़ की स्थिति को देखकर परिवहन निगम की व्यवस्था की पोल भी खुल गई। जबकि उप्र परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधाओं को देख अतिरिक्त बसों का संचालन करने के साथ अन्य बसों के फेरे बढ़ाने का दावा किया था। जो सड़कों पर नजर नहीं आया। वहीं, छत पर सफर करना जोखिम भरा होता है। इसको रोकने के लिए सड़कों पर न तो परिवहन अफसर नजर आए और न ही किसी पुलिसकर्मी द्वारा इन्हें रोका गया। यदि ऐसे में कोई हादसा हो जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होता, इस सवाल का जवाब भी किसी के पास नहीं है। वहीं डग्गामार वाहन संचालकों ने मनमाना किराया भी वसूल किया।
विज्ञापन


सीन एक - भूड़ चौराहा
शहर में दिल्ली की ओर से प्रवेश के लिए भूड़ चौराहे पर अक्सर यात्रियों की भीड़ लगी रहती है। रविवार को भी काफी संख्या में यात्री चौराहे पर खड़े नजर आए। जो उप्र परिवहन निगम की बसों का इंतजार कर रहे थे। लेकिन रोडवेज बसें पीछे से ही फुल आने और चौराहे पर न रुकने पर यात्रियों को निजी बसें और डग्गामार वाहनों में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस दौरान बस की छत पर बैठकर और जाल व खिड़की पर लटककर यात्रा करते यात्रियों को देखा गया। यह सफर जोखिम भरा था, लेकिन किसी ने भी यात्रियों को रोकना जरूरी नहीं समझा। जबकि चौराहे से चंद कदमों की दूरी पर पुलिस चौकी स्थित है।
विज्ञापन


सीन दो - अहमदगढ़
जिले से काफी संख्या में यात्री शिकारपुर-बदायूं के लिए सफर करते हैं। त्योहार से पूर्व भी यात्रियों के लिए निजी बस और डग्गामार वाहन ही सहारा बन रहे थे। वहीं, त्योहार पर लोगों को उम्मीद थी कि उप्र परिवहन निगम की बसें अधिक चलने से राहत मिलेगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। रविवार को अहमदगढ़ क्षेत्र में काफी संख्या में यात्री सुबह से शाम तक निजी बसों की छत पर और डग्गामार वाहनों में लटककर यात्रा करते नजर आए। जबकि रविवार सुबह सलेमपुर में एक हादसे में 11 लोगों की मौत व 29 घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिपो की सर्वाधिक बसों को दिल्ली रूट पर लगाया गया है। बसों को आने पर तत्काल रवाना किया जा रहा है। रोडवेज की बसों की छत पर किसी को भी सफर नहीं करने दिया गया। - परमानंद, एआरएम बुलंदशहर डिपो

डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। रविवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। - राजीव बंसल, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed