{"_id":"6a2f896ba3afb7f11d0411ef","slug":"bus-rams-into-rear-of-stationary-truck-driver-dies-in-accident-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr Accident: खड़े ट्रक में पीछे से टकराई अनियंत्रित निजी बस, हादसे में चालक की मौत और 15 गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr Accident: खड़े ट्रक में पीछे से टकराई अनियंत्रित निजी बस, हादसे में चालक की मौत और 15 गंभीर
Mon, 15 Jun 2026 10:41 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छतारी थाना क्षेत्र के सिद्धपुर गांव के पास ढाबे के बाहर खड़े में पीछे से अनियंत्रित निजी बस टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई और 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया।
विज्ञापन
एसपी क्राइम नरेश ने बताया कि रविवार रात को छतारी के सिद्धपुर गांव के पास एक ट्रक खड़ा था। अलीगढ़ से अनूपशहर जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे टकरा गई। बस में करीब 30 से 40 लोग सवार थे। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को दानपुर पीएचसी और अलीगढ़ मेडिकल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बस चालक राजेंद्र उर्फ राजू (40) निवासी ग्राम नोहटी थाना मडराक जनपद अलीगढ़ को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मामूली रूप से चोटिल लोगों को उनके घर भेजा गया और गंभीर रूप से घायल 15 लोगों को अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया। घायलों में मथुरा निवासी राजेंद्र, अशर्फी देवी निवासी अलीगढ़, मूलचंद, मूलचंद की पत्नी संध्या व आठ साल का बेटा ललित, विमला देवी, मीरा, वीरपाल, दनवंती, फूलवती, अंगूरी, गुड़िया, शिवम, सत्तार और सत्य नारायण हैं। एसपी क्राइम ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन