फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bus carrying wedding guests overturns in a field; nine injured, five referred to Aligarh.

Bulandshahar News: बरातियों से भरी बस खेत में पलटी, नौ घायल, पांच अलीगढ़ रेफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Bus carrying wedding guests overturns in a field; nine injured, five referred to Aligarh.
पहासू के सिंह नगलिया गांव में मायूस बैठे परिजन। संवाद
ढोलना। बुलंदशहर से कस्बा बिलराम आ रही बरातियों से भरी एक बस मंगलवार रात करीब 10:30 बजे बारिश में कच्ची सड़क टूटने से खेत में पलट गई। हादसे में बस सवार करीब नौ लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


जिला बुलंदशहर के कस्बा पहासू में सिंह नागलिया गांव निवासी महेश कश्यप के बेटे सुमित कश्यप की बरात मंगलवार रात ढोलना थाना क्षेत्र के कस्बा बिलराम में रिंकी पुत्री बाबूराम कश्यप के घर आ रही थी। रात करीब 10:30 बजे तैयबपुर कमालपुर के सामने तालमपुर सराय वाले रोड पर लड़की पक्ष के बताने पर ड्राइवर ने बस को एक संकरे कच्चे संपर्क मार्ग पर उतार दिया।
विज्ञापन


बारिश के कारण कच्चा संपर्क मार्ग टूट गया था। ड्राइवर ने जैसे ही बस को कच्चे रास्ते से निकालने का प्रयास किया, बस फिसलकर खेत में पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। हादसे की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नौ घायलों को बस से निकलवाया और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर निरंजन (45), रामदास (60), पिंकी (40) निवासी पहासू जिला बुलंदशहर, इंद्रपाल (57) निवासी गांव रायपुर थाना चांदपुर जिला बुलंदशहर, प्रेमपाल (40) निवासी पेंड्रा थाना अतरौली जिला अलीगढ़ को बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

वहीं, घायल योगेश (22) , विजेंद्र (17) पुत्र रामवीर और श्री कृष्ण (56) निवासी सिंह नागलिया थाना पहासु जिला बुलंदशहर तथा महेंद्र (65) निवासी दमकोली थाना गवाना जिला अलीगढ़ का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। बस अलीगढ़ के जमालपुर निवासी गुरदयाल सिंह की बताई जा रही है। हादसे के बाद बस का चालक और कंडक्टर भाग निकला।


एसपी ओपी सिंह ने बताया कि बरात में जा रही बस कच्चे मार्ग से गुजरते समय फिसलने से खेत में जा गिरी। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर 9 घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से 5 घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed